फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ticket checking will be conducted at all stations of the Ambala Division.

Saharanpur News: अंबाला मंडल के सभी स्टेशनों पर होगी टिकटों की जांच

Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ticket checking will be conducted at all stations of the Ambala Division.
सहारनपुर। लखनऊ मंडल में टिकट जांच (टीटीई व स्कवाड दस्ता) के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद इसकी आंच अंबाला मंडल तक पहुंच गई है। अब अंबाला मंडल के अधीन आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकटों) की जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो बार चेकिंग होगी। जांच अधिकारी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन




अंबाला मंडल के अधीन करीब 108 रेलवे स्टेशन हैं। इनमें छोटे-बड़े शामिल हैं। विजिलेंस की टीम ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर तैनात स्कवाड टिकट चेकिंग स्टाफ की जांच की थी। जांच के दौरान ईएफटी रसीदों पर जानबूझकर ओवरराइटिंग और कटिंग का मामला सामने आया था। टीटीई और स्कवाड दस्ता यात्रियों से पूरा जुर्माना वसूल रहे थे, लेकिन रेलवे खाते में कम राशि जमा कर राजस्व को नुकसान पहुंच रहे थे। इस खुलासे के बाद रेलवे मुख्यालय ने सभी मंडलों में जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सभी अनुभाग सीएमआई और टीसी को पत्र जारी कर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र वाले रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह भी कहा गया कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना दो बार चेकिंग अभियान चलाया जाए। अधिकारी जांच के दौरान ईएफटी में किसी भी प्रकार की ओवरराइटिंग, कटिंग या मिटाने के निशान, पढ़ने में न आने वाले या जानबूझकर बदले गए विवरण को चेक करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित टीटीई या स्कवाड स्टाफ की रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

अंबाला मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर ईएफटी की जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया। ईएफटी में हेराफेरी मिलने पर कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

- यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed