फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ticket booking started for Dibrugarh and Dhanbad Express

डिब्रूगढ़ और धनबाद एक्सप्रेस के लिए टिकट बुकिंग शुरू

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ticket booking started for Dibrugarh and Dhanbad Express
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से 12 सितंबर से संचालित की जाने वाली ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। अमृतसर और डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली धनबाद एक्सप्रेस ट्रेनें सहारनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के लिए रेलवे स्टेशन के पांच काउंटरों पर सुबह से टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई। इन काउंटरों पर कुल 400 टिकटों की बुकिंग हुई और इससे करीब सवा दो लाख रुपये रेलवे को मिले।
विज्ञापन

अनलॉक चार में उत्तर रेलवे की ओर से आगामी त्योहारों के मद्देनजर कुछ और ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों की घोषणा के साथ जारी गाइड लाइंस में बताया कि टिकट बुकिंग का काम 10 सितंबर से शुरू होगा। कोविड 19 के नियमों का अनुपालन कर यात्रियों ने टिकट बुकिंग करवाई। रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया यूपी के अलावा बिहार और असम राज्य के शहरों के लिए टिकटों की बुकिंग ज्यादा की गई। इनमें भी कटिहार, बनारस, लखनऊ, फिरोजपुर, धनबाद, अमृतसर जैसे शहरों के लिए ज्यादा टिकट खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन शहरों के अलावा इन ट्रेनों का लाभ उन यात्रियों को भी मिलेगा, जिन्हें बरेली, रामपुर, रुड़की, यमुनानगर, अंबाला सहित अन्य शहरों की ओर जाना है। हालांकि मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अभी और ट्रेनों के संचालन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed