फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three thieves caught stealing transformer goods, goods recovered

ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े, माल बरामद

Mon, 27 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught stealing transformer goods, goods recovered
पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। गंगोह रोड से एक माह पूर्व ट्रांसफॉर्मर खुर्द-बुर्द कर तीन लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन चोरों को ट्रांसफॉर्मर का सामान, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू व चोरी में प्रयोग की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी तथा 12 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित जंधेड़ी पुलिस चौकी पर बैरियर डालकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच जंधेड़ी चौकी इंचार्ज नरेंद्र भड़ाना ने एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को बैरियर पर रोककर चेकिंग की। गाड़ी के अंदर से 100 लीटर ट्रांसफॉर्मर का तेल, ट्रांसफॉर्मर का सामान, ट्रांसफॉर्मर काटकर चोरी करने के औजार सहित एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, दो चाकू तथा 12,700 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने एक दिसंबर की रात को नगर के गंगोह रोड स्थित किसान सेवक इंटर कॉलेज के पास रखे 250 केवी ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है। पकड़े गए चोरों में तौय्यब पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम घाटेड़ा, संजय पुत्र जय सिंह, ओमबीर पुत्र कंवरपाल निवासीगण गांव खटकाहेड़ी थाना रामपुर मनिहारान है। पकड़े गए चोरों पर थाना रामपुर मनिहारान, थाना देवबंद, थाना नागल पर तारकोल व बिजली चोरी तथा विभिन्न अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed