फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three thieves arrested, 62 pipes recovered

तीन चोर गिरफ्तार, 62 पाइप हुए बरामद

Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested, 62 pipes recovered
तीन चोर गिरफ्तार, 62 पाइप हुए बरामद
विज्ञापन

सहारनपुर। बीपीसीएल पाइप लाइन योजना के लिए रखे पाइप चोरी करने वाले तीन बदमाशों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के 62 पाइप बरामद हुए हैं।

सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में ग्रीन लैंड नर्सरी के बीपीसीएल पाइप लाइन योजना के तहत पाइप डाले जा रहे हैं। पिछले दिनों चोरों ने बड़ी संख्या में यहां से पाइप चोरी किए थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से पुलिस ने रवि कुमार निवासी शाहपुर कोतवाली देवबंद, कपिल निवासी नगला कूबड़ा थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार, फरहान निवासी मोहल्ला पठानपुरा देवबंद को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके साथी संजय निवासी शाहपुर देवबंद, शुभम निवासी नगला कूबड़ा हरिद्वार और वसीम निवासी मोहल्ला पठानपुरा फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 62 पाइप बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed