फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers caught with 12 drums of adulterated petrol

12 ड्रम अपमिश्रित पेट्रोल के साथ तीन तस्कर पकड़े

Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers caught with 12 drums of adulterated petrol
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी और बरामद अपमिश्रित पेट्रोल - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पुलिस ने 12 ड्रम मिलावटी पेट्रोल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह व थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने मुखबिर की सूचना के बाद गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सैय्यद माजरा स्थित कब्रिस्तान के पास जंगल में छापा मारा। वहां घेराबंदी कर पुलिस ने तीन लोगों को वाहन सहित धर दबोचा। वाहन में 12 ड्रम पेट्रोलियम पदार्थ था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों अमित कुमार उर्फ टिकल पुत्र जयचंद निवासी हलवाना थाना फतेहपुर, सुनील कुमार पुत्र ब्रजपाल निवासी गंगाली थाना फतेहपुर और सीटू जिंदा ब्रहमपाल निवासी कुरड़ी थाना देवबंद ने बताया कि उक्त ड्रमों में मिलावटी पेट्रोल है। बरामद किए गए 12 ड्रम में 21 सौ लीटर अपमिश्रित पेट्रोल था। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोग काफी समय से मिलावटी तेल का कारोबार कर रहे थे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की आपूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed