{"_id":"6022d52d8ebc3ed282142581","slug":"three-smugglers-arrested-with-one-kilo-smack-saharanpur-news-mrt524571242","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। क्राइम ब्रांच और थाना जनकपुरी पुलिस ने 1077 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह बरेली और मध्य प्रदेश से स्मैक लाकर सहारनपुर जिले में सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और कार भी बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि तीनों आरोपियों को देहरादून रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ में पता चला कि स्मैक को मध्य प्रदेश और बरेली से लाते थे। इस स्मैक को सहारनपुर जिले में कई जगहों पर सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा आरोपी उत्तराखंड और हरियाणा से भी मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस गैंग में अन्य भी कई लोग शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जो इस गिरोह में सक्रिय हैं और मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा कर रहे हैं।
गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई, संपत्ति भी कुर्क करेंगे : एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि स्मैक तस्करों के इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। क्योंकि यह लोग गिरोह बनाकर स्मैक तस्करी कर रहे हैं, साथ ही इनकी संपत्ति भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पकड़े गए यह आरोपी
- उस्मान पुत्र शाहद्दीन निवासी गांव हाजीपुर गंगोह
- जावेद पुत्र इस्लाम निवासी गांव घाटमपुर नकुड़
- सताब पुत्र अफसर निवासी घाटमपुर कोतवाली नकुड़