{"_id":"61953e428b3d0a7f0376be07","slug":"three-shops-sealed-for-not-paying-tax-saharanpur-news-mrt565245569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर नहीं चुकाने पर तीन दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर नहीं चुकाने पर तीन दुकानें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गृहकर नहीं चुकाने पर नगर निगम की टीम ने तीन दुकानों को सील किया। वहीं, बकायेदारों से 70 हजार रुपये कर वसूली भी की। निगम की कार्रवाई से बकायेदारों में बेचैनी की स्थिति रही।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं अपर नगरायुक्त राजेश यादव के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी की उपस्थिति में कार्रवाई की। याहिया शाह और आली की चुंगी पर गृहकर विभाग द्वारा लंबे समय से कर नहीं चुकाने पर तीन दुकानों को सील किया। दो अन्य बकायेदारों से गृहकर के रूप में 70 हजार रुपये चेक के रूप में वसूले गए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल से प्यार सिंह, शिवकुमार तथा गृहकर विभाग से कर अधीक्षक विनय शर्मा, कर निरीक्षक लोकेश, कर संग्रहकर्ता शमशाद, प्रवेश, अहमद रजा आदि शामिल रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि यदि लोग किसी भी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो नगर निगम में बकाया कर जमा करा दें। कर को निगम में बने काउंटर पर पहुंचकर या फिर ऑनलाइन भी जमा कराया जा सकता है।