फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   three people including two teachers found corona infected

दो शिक्षकों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
three people including two teachers found corona infected
दो दिन पहले संक्रमित मिली महिला शिक्षक के ही विद्यालय के हैं दोनों शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में रविवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले। खास बात यह है कि इनमें दो शिक्षक शामिल हैं, जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। दोनों शिक्षक दो दिन पहले संक्रमित मिली महिला शिक्षक के ही विद्यालय के हैं। लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों से विभागीय अधिकारी चिंतित हैं।
दो दिन पूर्व एक महिला शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला एक शादी से लौटी थी, जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी। जांच कराने पर कोरोना संक्रमण पाया गया था। विभाग ने महिला को होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा महिला शिक्षक के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला शिक्षक के ही विद्यालय के दो शिक्षक और शिक्षक का बेटा संक्रमित पाए गए हैं। चूंकि तीनों संक्रमितों की स्थिति सामान्य है। ऐसे में विभाग ने तीनों संक्रमितों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिससे की उनकी भी जांच कराई जा सके। मार्च 2020 से अब तक जनपद में कोरोना के कुल कुल 32,912 मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन

तीसरी लहर में अभी तक नौ संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के 75 दिन बाद जनपद में दो संक्रमित मिले थे, जो देवबंद के रहने वाले थे। इनमें एक गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा था। उसके बाद शादी से लौटे मिशन कंपाउंड निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उक्त व्यक्ति की पत्नी और सास भी संक्रमित पाई गई थी। दस दिसंबर को एक महिला शिक्षक संक्रमित मिली और 12 दिसंबर को उसके संपर्क में आए दो शिक्षक और एक उनका बेटा संक्रमित मिला है। लगातार मिल रहे संक्रमितों की वजह से इसे तीसरी लहर माना जा रहा है। जिसमें अभी तक नौ मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिसंबर को संक्रमित मिली महिला शिक्षक के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई है। इनमें से दो और शिक्षकों और एक शिक्षिका के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी की तबीयत सामान्य है और सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed