{"_id":"571bc6cb4f1c1b44658b46ba","slug":"three-killed-in-the-accident-including-the-uncle-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चाचा-भतीजी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चाचा-भतीजी समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर-बिहारीगढ़
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून हाईवे पर शनिवार की सुबह रोडवेज बस से कुचल कर शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई। युवक की भाभी भी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया और सादगी के साथ बेटियों को विदा किया गया। उधर, शुक्रवार की रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकराए मुजफ्फरनगर के कैंटर के चालक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव साथ ले गए।
हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला गांव का 35 वर्षीय पाल्ला पुत्र सरदारु अपने भाई कंवरपाल की दो बेटियों की शादी में शामिल होने के लिए बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मान सिंह में जा रहा था। बाइक पर उसके साथ पारिवारिक भाई मोहनलाल की 22 वर्षीय बेटी कोमल और दूसरे भाई सरमोर सिंह की पत्नी मुकेश देवी भी थी।
विज्ञापन
बिहारीगढ़ थाने की इमारत से आगे सत्संग भवन के पास सामने से आ रही देहरादून डिपो की बस ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। पाल्ला और कोमल की बस से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक संदीप सिंह निवासी बिहारीगढ़ को हिरासत में ले लिया।
घायल महिला को जिला अस्पताल भेजते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ पीपी शर्मा ने बताया कि पाल्ला के भाई सरमोर सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, परिवार में दो मौतों के बाद शादी वाले घर में मातम हो गया। बेहद गमगीन माहौल में अत्यंत ही सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी करके बारात विदा की गई।
दूसरी तरफ, शुक्रवार रात मुजफ्फनगर के कंहेडा का 40 वर्षीय इकबाल पुत्र हनीफ कैं टर लेकर देहरादून जा रहा था। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शेरपुर खानाजादपुर से कुछ आगे उसका कैंटर रात डेढ़ बजे अपने से आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
टक्कर से ट्राली पलट गई तथा कैंटर में अंदर दबने के कारण इकबाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।