फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three killed and one injured, including a couple in a road accident

सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की मौत, एक घायल

Sun, 21 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three killed and one injured, including a couple in a road accident
सहारनपुर: सहारनपुर जिले के गांव शाहजहांपुर निवासी मृतक दंपति का फाइल फोटो, जिनके साथ मथुरा में हा - फोटो : SAHARANPUR
सड़क हादसे में दंपती सहित तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र के पानी गांव पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में सरसावा के गांव शाहजहांपुर निवासी दंपती समेत तीन व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर परिजन मथुरा रवाना हो गए।
शनिवार को सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी मृतक के चचेरे भाई राकेश सैनी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राकेश ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे सुमेर चंद (45) का दूसरा विवाह छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में एक गांव में हुआ । उसकी पत्नी नंदिनी अपने परिजनों से मिलने मायके गई , लॉकडाउन के चलते वहीं फंसी रह गई। चार दिन पहले 16 जून को सुमेर चंद हरियाणा राज्य के यमुनानगर से एक गाड़ी किराये पर लेकर अपनी पत्नी को लेने छत्तीसगढ़ गया । राकेश ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब साढे़ सात बजे उसके पास मथुरा पुलिस के एक उपनिरीक्षक का फोन आया। उन्होंने बताया सड़क हादसे में सुमेर चंद, उनकी पत्नी नंदिनी और गाड़ी के चालक की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के अन्य लोग मथुरा चले गए।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक विनोद कुमार ने फोन पर बताया कि घटना मथुरा के यमुनापार थाना क्षेत्र के पानी गांव पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर माइल स्टोन 107-108 के बीच में हुई है। बताया कि घटना शुक्रवार की रात में एक बजे के करीब की है सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तोगाड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। इसके बारे में तहकीकात की जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से घटना हुई है अथवा गाड़ी चालक की झपकी लेने के कारण अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों सुमेर चंद, नंदिनी और एक गाड़ी चालक की मौत हो गई है। जबकि एक चालक गंभीर हालत में मिला है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के माता पिता और पहली पत्नी को नहीं दी जानकारी
सरसावा। मृतक के चचेरे भाई राकेश सैनी ने बताया कि उसके ताऊ वीर सिंह और ताई भक्ति देवी काफी बीमार चल रहे हैं, इस कारण उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी। वहीं मृतक की पहली पत्नी स्नेहलता भी दिव्यांगता की अवस्था में घर में है। उसे भी घटना से अनभिज्ञ रखा गया है। बताया कि मृतक के दोनों पत्नियों से कोई औलाद नहीं है। देर रात तक परिजन मथुरा से गांव में नहीं पहुंचे।

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में सरसावा क्षेत्र  के गांव शाहजहांपुर में मृतक दंपति के घर शोकाकुल परिज?

सहारनपुर: सहारनपुर जिले में सरसावा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में मृतक दंपति के घर शोकाकुल परिज?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed