{"_id":"61cb5869b5137a0dab063771","slug":"three-doses-of-zykov-vaccine-will-protect-against-corona-saharanpur-news-mrt5711109108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाइकोव वैक्सीन की तीन खुराक से होगा कोरोना से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाइकोव वैक्सीन की तीन खुराक से होगा कोरोना से बचाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित टीबी सेनोटोरियम कोविड़ को लेकर प्रशिक्षण देते चिकित्सक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए तैयार की गई जाइकोव वैक्सीन की तीन खुराक लोगों को कोरोना के खतरे से बचाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक खुराक में दोनों कंधों पर .1-.1 एमएल की खुराक दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि वैक्सीन की खुराक सिरिंज से नहीं, बल्कि फार्माजेट इंजेक्टर से दी जाएगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो सुई लगवाने से डरते हैं। जाइकोव वैक्सीन को लेकर मंगलवार को टीबी सैनेटोरियम में डब्ल्यूएचओ के सहयोग से स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
डब्ल्यूएचओ के डॉ. आनंद ने प्रशिक्षण में शामिल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जाइकोव वैक्सीन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वायल में दो एमएल वैक्सीन होगी, जिसमें कुल दस खुराक रहेंगी। प्रत्येक खुराक .2 एमएल की होगी, जो दो बार करके लगाई जाएगी। .2 एमएल खुराक में .1 एमएल एक कंधे पर और .1 एमएल दूसरे कंधे पर दी जाएंगी। चूंकि जाइकोव वैक्सीन की तीन खुराक दी जानी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जाइकोव की दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन बाद और तीसरी खुराक 56 दिन बाद दी जाएगी। यह वैक्सीन सिरिंज से नहीं दी जानी है, बल्कि इसके लिए फार्माजेट इंजेक्टर भेजे गए हैं, जिनके माध्यम से यह खुराक दी जाएगी। उन्होंने वैक्सीन को आईएलआर में प्लस दो से प्लस आठ डिग्री के तापमान में रखने की सलाह दी, जिससे वैक्सीन खराब ना हो। प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. संजय महरोत्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
टीकाकरण से छूटे लोगों को दी जाएगी वैक्सीन
डॉ. आनंद ने बताया कि जाइकोव वैक्सीन उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। यानी जो लोग टीकाकरण से छूटे हुए हैं। जो लोग को-वैक्सीन या कोविशील्ड की एक या दोनों खुराक ले चुके हैं, उनको जाइकोव का टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में टीकाकरण से छूटे 50 हजार लोगों को जाइकोव वैक्सीन का टीका लगाया जाना है। वैक्सीन के लिए सामान आ चुका है। स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। वैक्सीन जल्द आने वाली है, जिसके बाद शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

जिला अस्पताल स्थित टीबी सेनोटोरियम कोविड़ को लेकर प्रशिक्षण लेते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR