फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three bridges declared dilapidated in the district, traffic closed

Saharanpur News: जिले में तीन पुल जर्जर घोषित, आवागमन बंद

Fri, 12 Jul 2024 03:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Three bridges declared dilapidated in the district, traffic closed
साढौली कदीम/सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग ने जिले में तीन जर्जर पुल चिह्नित किया है। विभाग की तरफ से वहां पर बोर्ड लगा दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बंद होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। गंतव्य तक जाने के लिए कई-कई किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

गंदेवड़-लोदीपुर रसूलपुर मार्ग का पुल :
विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर-रसूलपुर के बीच वर्षों पुराना बरसाती नदी का पुल लंबे समय से जर्जर है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसाती नदी पर बना यह पुल 50 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पुल से पठानपुरा, उसंड, कलसिया मार्ग पर जाने के लिए नियमित हजारों राहगीर गुजरते हैं। किसानों को चार-पांच किलोमीटर दूरी तय कर खेतों में जाना पड़ता है। कुछ स्थानीय ग्रामीण अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली, भैसा बुग्गी, दो पहिया वाहन इस पुल से ले जा रहे है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कई माह पहले इस पुल पर जर्जर होने का बोर्ड लगा रखा है।
विज्ञापन

यह बोले ग्रामीण
- लोदीपुर निवासी अमित सैनी का कहना है कि लगभग तीस मीटर लंबा यह पुल पिछले तीन चार वर्षो से जर्जर है। विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव चकखीजरपुर निवासी बिशम्बर सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारी सड़क, पुल या पुलिया में थोड़ी बहुत कमी आने पर नहीं देखते। जब यह पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो जाते तो औपचारिकता पूरी कर पल्ला झाड़ लेते हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोग भुगतते हैं।
------------
- देहरी वाया मल्हीपुर शेरपुर गुर्जर कांकरकुई
रामपुर मनिहारान। गांव लंढौरा गुर्जर में जर्जर होने के कारण पुलिया को बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को दूसरी ओर जाने लिए जाने के लिए दो किलोमीटर का रास्ता तय कर गांव कंकरकुई से होकर जाना पड़ रहा है। इस पुलिया से प्रतिदिन करीब 500-600 लोग गुजरते थे। पुलिया के बंद होने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाेले ग्रामीण --
- ग्रामीण इसरार का कहना है कि पुलिया 15 दिन से टूटी पड़ी है। रास्ता भी बंद है। दूसरी तरफ जाने के लिए ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे।
- अमित चौधरी का कहना है कि पुलिया बंद हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन इस पुलिया का जल्द निर्माण कराए। यदि कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदारी लेगा।

------------
नल्हेड़ा गुर्जर -चांदनपुर मार्ग पुल :
दिल्ली रोड से नल्हेड़ा गुर्जर जाने वाले मार्ग पर यह पुल पड़ता है। जो काफी जर्जर हो चुका है। स्थानीय लोगों इसके निर्माण की मांग कर रहे हैं।
-------
जिले में तीन पुल एवं पुलिया जर्जर चिह्नित किए गए हैं। यह काफी पुराना निर्माण है। इस पर आवागमन बंद करने के बोर्ड लगा दिए गए हैं। शासन से बजट मिलते ही इनका निर्माण कराया जाएगा।
- धर्मेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed