{"_id":"68ed538d3112b01183087b44","slug":"three-arrested-for-fertilizer-black-marketing-saharanpur-news-c-29-1-smrt1037-156462-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाद की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाद की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार
Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना पुलिस ने फर्जी कागजात बनाकर सरकारी खाद को कालाबाजारी के लिए ले जाते हुए तीन आरोपी पकड़े है। पिकअप गाड़ी से यूरिया के 80 बोरे बरामद हुए। जो सिखेड़ा क्षेत्र में एक फैक्टरी में ले जाए जा रहे थे। आरोपियों से फर्जी कागजात भी बरामद हुए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सिखेड़ा पुलिस व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने धन्धेड़ा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग फर्जी कागजात तैयार कर कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले सरकारी यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी करते हैं।
वह जानसठ रोड से एक पिकअप में यूरिया लादकर आ रहे हैं। टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो 80 बैग यूरिया मिला। इसे फर्जी कागजात तैयार कर ले जाया जा रहा था। टीम ने इस मामले में रमन पांडेय निवासी नया गांव थाना सिखेडा, उमंग वशिष्ठ निवासी मौहल्ला लक्ष्मण विहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर व इंतजार निवासी किदवई नगर थाना खालापार मुजफ्फरनगर को पकड़ा है।
विज्ञापन
उमंग वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी कागज तैयार कर कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले यूरिया उर्वरक की खरीददारी करता है। यूरिया का अवैध रूप से भंडारण करता है। फर्जी कागजातों से खरीदे गये यूरिया को वह लोग जौली रोड श्रीराम बायोटेक इंडस्ट्रीज में ले जाते हैं। जहां यूरिया खाद से आर्गेनिक व अन्य उर्वरक तैयार कर बाजार में बेचते हैं।
आरोपियों से 80 बैग यूरिया, एक पिकअप तथा एक होंडा सिटी कार बरामद हुई है। यह यूरिया राजस्थान के कोटा में एक फैक्टरी में बनाया जाता है। इस धंधे में जुडे अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी लोग एक साल से यह काम कर रहे थे।
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार उमंग फैक्टरी का मालिक है। प्रेसवार्ता में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव व एसओ सिखेड़ा योगेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।