फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three and a half lakhs recovered in power camp, 85 connections cut

बिजली शिविर में वसूले साढे़ तीन लाख, 85 कनेक्शन काटे

Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three and a half lakhs recovered in power camp, 85 connections cut
छुटमलपुर। पावर कार्पोरेशन के विद्युत बिल बकाया वसूली शिविर में साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई। बिल जमा नहीं कराने वाले 85 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही बड़े बकाएदारों को नोटिस भी भेजे गए।
विज्ञापन

कसबे के सहारनपुर रोड पर लगाए गए शिविर में उपखंड अधिकारी मुजफ्फराबाद धर्मेंद्र कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुन कर उनका निराकरण किया गया। ज्यादातर उपभोक्ताओं ने दो दो बिल आने और ज्यादा बिल आने की शिकायत रखी। शाम तक चले शिविर में साढे़ तीन लाख रुपये की वसूली की गई। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आसान किश्त समाधान योजना का पंजीकरण कराने वाले क्षेत्र के करीब चार हजार पांच सौ 99 उपभोक्ताओं में से तीन हजार दो सौ 21 ने लॉकडाउन के बाद से अब तक कोई किश्त जमा नहीं की है। ऐसे में इन बकाएदार उपभोक्ताओं को अब उस योजना में सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिल सकता है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने बिल एकमुश्त जमा करा दें। यदि वे बिना बिल जमा कराए बिजली उपभोग करते मिले तो उनके खिलाफ धारा 180 की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिविर के दौरान भी मोहल्लों का भ्रमण कर 85 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी तृतीय विवेक कुमार, मो. इनाम, हेमराज सिंह, सन्नी भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed