फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thousands of goods stolen from two places including Dharmakanta

धर्मकांटा सहित दो जगहों से हजारों का सामान चोरी

Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods stolen from two places including Dharmakanta
धर्मकांटा सहित दो जगहों से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

बड़गांव। चोरों ने मुश्कीपुर गांव में सोमवार की रात फिर धर्मकांटा सहित दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सीमेंट सहित हजारों रुपये के सामान चुरा ले गए।

चोरों ने मुश्कीपुर स्थित पहले मां विनेश धर्मकांटा से इन्वर्टर सहित दो बड़ी बैटरियां उठा ले गए। इसके साथ बराबर में स्थित भारत ट्रेडर्स के यहां से पेस्टीसाइड, स्प्रे मशीन, 102 सीमेंट की बोरियां आदि सामान निकाल ले गए। मंगलवार सुबह जब दुकानदार मनोज राणा पुत्र ओमपाल सिंह दुकान पर पंहुचे तो दुकान का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रविवार की रात भी गांव नूनाबड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के उपकरण निकाल ले गए थे। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर, थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed