{"_id":"64481c6b3e0cfa82730912c8","slug":"those-who-get-booster-dose-are-also-becoming-victims-of-corona-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1464-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बूस्टर डोज लगवाने वाले भी हो रहे कोरोना के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बूस्टर डोज लगवाने वाले भी हो रहे कोरोना के शिकार
Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस का नया स्वरूप बदला है। यह बदला स्वरूप कोरोना की वैक्सीन को भी चकमा दे रहा। जिसके चलते बूस्टर डोज लगवाने वाले भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जिले में अब तक 45 लोग ऐसे हैं, जिन्हें बूस्टर डोज लगी। लेकिन, फिर भी संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है।
जिले में 21 मार्च से कोरोना के मामले मिल रहे हैं। अब तक 95 लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। इसमें बच्चे, किशोर, युवा, महिला और बुजुर्ग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 20 से 40 साल की उम्र के लोग हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, इस बार मिले मरीजों में वायरस का कौन सा स्वरूप संक्रमण फैला रहा है, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि पहली लहर में कोरोना वायरस का अल्फा वैरिएंट मिला था। इस लहर में कम मौतें हुई थीं, लेकिन जब दूसरी लहर आई तो डेल्टा और ओमीक्रॉन मिला। इसमें डेल्टा और ओमीक्रॉन ने जबरदस्त तबाही मचाई थी। जिले में 420 मौत हुई थीं। इस बार कोरोना वायरस के बदले स्वरूप का पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
भले ही लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन चार से पांच दिन में ही ठीक हो रहे। यह अच्छी बात है। जिले में अभी 95 मामले मिले हैं। उनमें से 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। 29 सक्रिय केस रह गए हैं। बूस्टर डोज लगवाने वाले भी संक्रमित हो रहे हैं।