फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This year 2806 more children were born than last year.

Saharanpur News: पिछले साल के मुकाबले इस साल 2806 बच्चे ज्यादा जन्मे

Thu, 22 Feb 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
This year 2806 more children were born than last year.
सहारनपुर। जिले में साल दर साल जन्मदर का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2806 डिलीवरी अधिक हुई हैं। खास बात यह है कि कोरोना काल के बाद सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी का आंकड़ा बढ़ा है। वर्ष 2021 में जहां सरकारी अस्पतालों में 29,774 डिलीवरी हुई थी, वहां अब 31,508 तक पहुंच गई। इससे साफ है कि सरकारी अस्पतालों में महिलाओं का भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलीवरी की सुविधा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021, 2022 और 2023 में घर से लेकर सरकारी और निजी अस्पतालों में 2,98,458 डिलीवरी हुई है। 2022 के मुकाबले 2021 और 2023 में होम डिलीवरी कम हुई है, जबकि सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी हर साल बढ़ी है। 2023 में 31,508 महिलाओं ने अपनी डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में कराई है। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य स्तर पर डिलीवरी की सुविधा बढ़ी और ग्रामीण महिलाओं को डिलीवरी कराने के लिए शहर नहीं आना पड़ा। वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में 878 डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में अधिक हुई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 2022 2023
सरकारी अस्पताल 29,774 30,630 31,508
निजी अस्पताल 57,798 63,306 67,330
होम डिलीवरी 6466 4775 4775
कुल डिलीवरी 94,038 100807 1,03,613
(नोट : यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के हैं।)
जिला महिला अस्पताल सहित सीएचसी पर डिलीवरी की सुविधा है। पहले के मुकाबले अब डिलीवरी की संख्या बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य यही है कि घरों में होने वाली असुरक्षित डिलीवरी की बजाए महिलाएं सुरक्षित डिलीवरी सरकारी अस्पतालों में कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed