फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is my husband, the marriage Stop in saharanpur

यह मेरा पति है, इसका निकाह रोको

Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
This is my husband, the marriage Stop in saharanpur
पुलिस से गुहार लगाती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में निकाह के दौरान पहुंची एक महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने दूल्हे पर तीसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हंगामे के बावजूद निकाह की रस्में पूरी हुई। देर शाम तक महिला और गणमान्य लोगों के बीच वार्ता जारी थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था। नानौता में शुक्रवार को एक युवक बारात लेकर आया था।
विज्ञापन


निकाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंची और उसने खुद को युवक की पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

शामली जिले के थानाभवन की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया कि गंगोह क्षेत्र के ग्राम बुढ़नपुर निवासी दूल्हा बने व्यक्ति से तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह के बाद उसका पति उसके साथ थानाभवन में ही रहने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का पहले भी निकाह हो चुका है जिसके बारे में उसे बाद में पता चला।

महिला ने बताया कि इस दौरान उसने एक बेटी को भी जन्म दिया जिसका पिता दूल्हा बना यही व्यक्ति है। आरोप है कि उसका पति उससे सोने की सात चीजें गिरवी रखते हुए दो लाख 15 हजार रुपये और एक बाइक लेकर चला गया। इसी दौरान वह उससे बिना तलाक लिए नानौता में निकाह करने आ गया।

अचानक महिला के इस प्रकार हंगामा करने से लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया और निकाह की रस्में रुक गई। मामले को बढ़ता देख बारात में पहुंचे बिरादरी व नगर के जिम्मेदार लोगों ने महिला से जानकारी लेकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया


तो महिला ने बताया कि उसके पति से वह कोई संबंध नहीं रखना चाहती है लेकिन उसके पति द्वारा उससे जो सोने के जेवर, नगदी तथा बाइक ली हुई है उसे वापस दिला दो। इसके चलते महिला को समझाने के लिए लोग वार्ता करने लगे।

जिम्मेदार लोग इधर महिला से वार्ता कर रहे थे तो उधर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे का निकाह संपन्न हो गया। खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकल सका था।

कोतवाली प्रभारी का कहना था कि दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed