{"_id":"575c5e834f1c1b853a9c5257","slug":"thief-mining-mafia-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर, खनन माफिया को टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर, खनन माफिया को टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह चौक पर किसान मसीहा की प्रतिमा का अनावरण करते जयंत चौधरी और नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने बसपा का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी ऐसी है, जहां टिकट के लिए बोली लगती है। भैंस चोर हो या खनन माफिया खरीदने की ताकत होनी चाहिए, टिकट मिल जाएगा। जबकि चौधरी चरण सिंह राजनीति में नैतिकता और अच्छे चरित्र के पक्षधर थे। सांप्रदायिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि किसान की जाति सिर्फ किसान ही होती है।
शनिवार को जनमंच में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पुनर्स्थापना समिति की ओर से आयोजित सभा में जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को उस दौर में राह दिखाई, जब उनकी ओर कोई भी नहीं देख रहा था। 2015 से अब तक 350 सेे अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
कहा कि चौधरी साहब कांग्रेस नहीं बल्कि शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ थे। जयंत ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ कहा कि एक साध्वी सांप्रदायिक बयान दे रही है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
महासचिव त्रिलोक त्यागी, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधान परिषद सदस्य चौधरी मुश्ताक, एसएस अहलावत, रणवीर सिंह, अयूब हसन, एसके वर्मा, विनय कुमार, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, शालिनी राकेश, अभय राणा, धीर सिंह, अर्जुन सिंह, सतपाल वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गुरदीप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर बालियान, धर्मवीर बालियान पूर्व विधायक बलवीर सिंह, रतनलाल पंवार, मुकेश तोमर, रमा नागर, मेवाराम, रणवीर गुर्जर, योगेश दहिया, संजय चौधरी, बिजेंद्र सिंह प्रमुख, चौधरी बख्तावर सिंह, एमएस राणा, नीरपाल सिंह, सुखवीर राणा, सतपाल चौहान, सुशील अंबोली, धीरज, अरुण राणा, डॉ. अशोक मलिक, भूपेंद्र चौधरी, अजीत राठी, सत्यवीर आर्य, सुमन चौधरी, हरपाल वाल्मीकि, पंकज सरोहा, बोबी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाकियू, रालोद, सपा सहित अन्य पार्टियों में नेताओं ने भागीदारी की।
प्रतिमा का किया अनावरण
सहारनपुर। रालोद महासचिव जयंत चौधरी, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आदि ने शनिवार को जिला अस्पताल चौक पर लगी चौधरी चरण सिंह की पुन: स्थापित प्रतिमा की अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण की नीतियों पर चलकर ही देश को खुशहाल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पकड़ा जेबकतरा ः जिस समय मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे, उसी समय एक जेबकतरा जेब तराशता हुआ पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया गया।