फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thief arrested with jewelery worth millions

लाखों के आभूषणों के साथ चोर किया गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested with jewelery worth millions
नगर कोतवाली में सोने चांदी के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से करीब 25 तोले के जेवरात बरामद किए गए। हैरत की बात यह है कि इस आरोपी ने जेवरात चोरी होने से बचाने के नाम पर ही झाड़फूंक की और मौका पाते ही आभूषण साफ कर दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नगर कोतवाली के पुराना घास कांटा निवासी तसलीम की दो बहनों की शादी 14 जुलाई को होनी थी। बड़तला यादगार में रहने वाले उसके परिचित आसिम को यह जानकारी दी थी कि घर में शादी के लिए जेवरात सहित अन्य सामान रखा हुआ है। कुछ दिन पहले आसिम तसलीम के घर पहुंचा और कहा कि वह झाड़फूंक कर देगा जिससे जेवरात चोरी न हो। इसके बाद आसिम 27 जून की रात घर आया और मौका पाते ही जेवरात लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय की अगुवाई में नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक अजीत कुमार सहित अन्य सदस्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। इस टीम ने बेहट अड्डे के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने से आरोपी आसिम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 25 तोले सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। एसपी सिटी ने बताया कि यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं झाड़फूंक के बहाने अन्य लोगों को तो शिकार नहीं बनाया गया।

नगर कोतवाली में सोने चांदी के साथ पकड़ा गया आरोपी से बरामद सामान

नगर कोतवाली में सोने चांदी के साथ पकड़ा गया आरोपी से बरामद सामान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed