फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be traffic jam at eight places in the district, preparations begin

जनपद में आठ स्थानों पर होगा चक्का जाम, तैयारी शुरू

Wed, 03 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
There will be traffic jam at eight places in the district, preparations begin
छह फरवरी को होगा आंदोलन, बैठक कर रणनीति बना रहे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छह फरवरी को आहूत चक्का जाम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। जनपद में आठ स्थानों पर चक्का जाम की रणनीति बनाई। चक्का जाम दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।
इसको लेकर संगठन में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। इसमें नागल में राजपाल सिंह और अमित मुखिया, अंबेहटा में कान सिंह राणा, रामपुर मनिहारान में जग पाल सिंह एवं शेर पाल राणा, शाहजहांपुर में अशोक कुमार, देश पाल, भीम सिंह एवं सुरेश सैनी, देहरादून हाईवे पर मनोहरपुर में चरण सिंह, बबली कांबोज, अजय कांबोज, डॉ. राजवीर कांबोज कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। नानौता में अमीर हैदर जैदी, नईम खान, मनुज पंवार और देवबंद में ईश्वर चंद आर्य एवं विनय कुमार मकबरा की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि चक्का जाम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। चक्का जाम शांतिपूर्ण रहेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर जाम खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें रहेगी चक्का जाम से राहत
भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि चक्का जाम में आपातकालीन सेवाओं को रास्ता दिया जाएगा। इसमें सेना की गाड़ियां, स्कूली बच्चे, स्कूली वाहन, बारात, एंबुलेंस सहित अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चक्का जाम का कार्यक्रम पूर्णतया अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगा।
ये रहेंगी प्रमुख मांग
तीनों कृषि कानूनों की वापसी
लालकिले पर हुई घटना की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच
घटना के दोषियों को कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed