फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be no shortage of oxygen, license for LMO plant received

Saharanpur News: नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, एलएमओ प्लांट का लाइसेंस मिला

Wed, 22 May 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of oxygen, license for LMO plant received
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। यहां स्थापित एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट के लिए पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पैसो) आगरा से लाइसेंस मिल गया है। अब मेडिकल कॉलेज ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों गर्मी के चलते वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को वार्ड में कोई दिक्कत न हो, इसलिए ऑक्सीजन जनरेटर के दो प्लांट लगे हैं, जो अलग-अलग क्षमता के हैं। इनके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर की भी सुविधा है। यह सिलिंडर उन मरीजों के लिए रहेंगे, जिन्हें एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट बन रही है। इसके अलावा वार्डों में भी सुविधा बढ़ रही है। अब मेडिकल कॉलेज में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट के लिए शुरू करने लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इसके शुरू होने से ऑक्सीजन की सुविधा और अधिक बेहतर होगी।
विज्ञापन

उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पैसो) आगरा से एलएमओ प्लांट का लाइसेंस मिल गया है। अब कंपनी के अधिकारी यहां पहुंचकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगी। जल्द ही यह ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed