फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a special intensive revision of the voter list, 8.54 lakh new voters have been added since 2003.

Saharanpur News: मतदाता सूची का होगा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, वर्ष 2003 से बने 8.54 लाख नए वोटर

Wed, 29 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
There will be a special intensive revision of the voter list, 8.54 lakh new voters have been added since 2003.
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में भी मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराने का फैसला किया है। इसके तहत वर्ष 2003 के बाद वोटर लिस्ट में जुड़े लोगों को प्रमाणपत्र देने होंगे। वर्ष 2003 के बाद से 15 अक्तूबर 2025 तक जिले की सात विधानसभाओं में करीब 8.54 लाख नए वोटर जुड़े हैं। अभियान के बाद सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में एक जनवरी 2003 को एसआईआर हुआ था।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत प्रिंटिग-प्रशिक्षण 28 अक्तूबर से तीन नवंबर दिया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर गणना का कार्य 4 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का का प्रकाशन नौ दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि नौ दिसंबर से आठ जनवरी 2026 तय की गई है। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन सात फरवरी को होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 17,86,604 मतदाता थे। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट पर कुल 18,55,310 वोटर पंजीकृत थे। बीएलओ मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने के बाद, जिन लोगों के नाम, गणना प्रपत्रों में हैं। उनका मिलान करेंगे कि क्या उनका नाम वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में था। यदि उनका नाम वोटर लिस्ट में होता है तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करने होंगे। यदि उनके माता-पिता का नाम वोटर लिस्ट में था तो उन्हें भी अतिरिक्त दस्तावेज नहीं देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन होगा। अभियान के बाद यह पता चल सकेगा कि 2003 की मतदाता सूची में कितने वोटर शामिल थे, जो अब जीवित नहीं हैं। वर्ष 2003 के बाद से मतदाता सूची में नए वोटर जुड़ते चले गए, साथ ही बीच-बीच में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को हटाया भी गया। इस अवधि के दौरान कई मतदाता एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में जुड़ गए। ऐसे मतदाताओं का नाम भी सूची से हटाया जाएगा। इससे आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी।

- अक्तूबर 2025 में विधानसभाओं में मतदाता



विधानसभा सीट----------मतदाता



बेहट-----------------379796



नकुड़-----------------362972



नगर------------------460690



देहात-----------------377968



देवबंद----------------349380



रामपुर मनि.------------320995



गंगोह-----------------389493



- वर्ष 2003 में विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या



विधानसभा सीट----------मतदाता



नकुड़-----------------258842



सरसावा---------------247206



नागल-----------------233869



देवबंद----------------253070



हरोड़ा-----------------254233



सहारनपुर--------------329640



मुजफ्फराबाद------------209744
-
वर्जन
जिले में विधानसभा मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
- संतोष बहादुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed