{"_id":"66590833bbd44feda9002f36","slug":"there-will-be-a-scramble-for-ba-admission-11481-registrations-so-far-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-124644-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बीए में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी, अभी तक 11,481 पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बीए में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी, अभी तक 11,481 पंजीकरण
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में इस बार बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वरीयता (मेरिट) के ऊपर जाने का अनुमान है। क्योंकि अभी तक हुए कुल पंजीकरण में आधे से अधिक बीए के लिए हैं।
स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 से चल रही है। विश्वविद्यालय ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का परिणाम आने से कुछ ही दिन पहले प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस वजह से शुरू में पंजीकरण न के बराबर थे, लेकिन यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसमें उछाल आया है। लगातार पंजीकरण चल रहे हैं। कई पाठ्यक्रमों के लिए अभी तक हुए कुल 22,054 पंजीकरण हुए हैं। इनमें सबसे अधिक बीए के लिए हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीएससी और तीसरे नंबर पर बीकॉम के लिए पंजीकरण हुए हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में अभी गिने चुने पंजीकरण हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए आदि के लिए अभी पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। अभी पंजीकरण और दिन चलेंगे।
-- -- --
पाठ्यक्रम-- -- -- -अभी तक हुए पंजीकरण
बीए प्रथम-- -- -- -11481
बीएससी प्रथम-- -- 3736
बीकॉम प्रथम-- -- -2878
अन्य पाठ्यक्रम-- -- 3959
-- -- --
स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। सभी पाठ्यक्रमों में अभी तक 22 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अभी पंजीकरण जारी हैं। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
- प्रो. हरवीर सिंह, सहायक समन्वयक, प्रवेश
विज्ञापन
स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 से चल रही है। विश्वविद्यालय ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का परिणाम आने से कुछ ही दिन पहले प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस वजह से शुरू में पंजीकरण न के बराबर थे, लेकिन यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसमें उछाल आया है। लगातार पंजीकरण चल रहे हैं। कई पाठ्यक्रमों के लिए अभी तक हुए कुल 22,054 पंजीकरण हुए हैं। इनमें सबसे अधिक बीए के लिए हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीएससी और तीसरे नंबर पर बीकॉम के लिए पंजीकरण हुए हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में अभी गिने चुने पंजीकरण हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीबीए, बीसीए आदि के लिए अभी पंजीकरण की रफ्तार धीमी है। अभी पंजीकरण और दिन चलेंगे।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम
बीए प्रथम
बीएससी प्रथम
बीकॉम प्रथम
अन्य पाठ्यक्रम