फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a market in the slum on the lines of Delhi Haat, shops are getting ready

Saharanpur News: मलिन बस्ती में दिल्ली हाट की तर्ज पर होगा बाजार, हो रहीं दुकानें तैयार

Tue, 03 Oct 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be a market in the slum on the lines of Delhi Haat, shops are getting ready
सहारनपुर। मलिन बस्ती इंदिरा कॉलोनी में दिल्ली हाट की तर्ज पर बाजार विकसित होने जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां 100 दुकानों का मार्केट तैयार किया जा रहा है। जिसके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बाजार बनने के बाद बेरीबाग, नवाबगंज, ज्वाला नगर, रंजीत नगर, लिंक रोड से सटी कॉलोनियों की आबादी को घर के नजदीक खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में कांशीराम आवास योजना के तहत बने क्वार्टरों के पास नगर निगम का बड़ा भूखंड खाली है। वर्षों से स्थानीय लोग इस पर अतिक्रमण कर अपने काम धंधे चलाते आ रहे हैं। चार साल पहले नगर निगम ने यहां वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन स्मार्ट सिटी में चयन के बाद उक्त भूखंड पर 100 दुकानें बनाने का निर्णय अधिकारियों द्वारा लिया गया। मार्केट के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। अगले छह महीने में मार्केट तैयार होने की संभावना है। क्षेत्र में मार्केट तैयार करने का मकसद क्षेत्र की जनता को घर के पास बाजार उपलब्ध कराना है। क्योंकि उक्त क्षेत्र की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में कोई बड़ा बाजार नहीं है। गली मोहल्लों में इक्का दुक्का दुकानें हैं। ऐसे लोगों को खरीदारी के लिए दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये की है परियोजना
मार्केट तैयार करने की परियोजना करीब चार करोड़ रुपये की है। इसमें यह मार्केट पूरा सिंगल होगा यानी सभी दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर होंगी। जिससे खरीदारों को सामान खरीदने के लिए सीढि़यां ना चढ़नी पड़े। लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर ऊपर भी दुकानें तैयार की जा सकेंगी। बाजार में आने वालों को शौचालय की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 दुकानों की मार्केट तैयार की जा रही है। इसे दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित किया जाना है, जिससे एक छत के नीचे ग्राहकों को जरूरत का ज्यादातर सामान मिल सके। मार्च 2024 तक मार्केट को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed