{"_id":"68ed4f45580c99ff98066bc7","slug":"there-was-heavy-shopping-of-silk-products-and-artificial-jewellery-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-160860-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेशम उत्पाद और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की हुई जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेशम उत्पाद और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की हुई जमकर खरीदारी
Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला कंपनी बाग में आयोजित किया जा रहा है। दस दिवसीय मेले में स्थानीय उत्पादों की धूम है। मेले में रेशम विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, साथ ही उद्यमी और व्यापारी संवाद भी हुआ। इसमें स्थानीय उत्पादों के संबंध में विस्तार से विचार किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में ओजस्वी, वेद प्रकाश, प्रमोद चेतन, संगीता आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मेले में आए लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश ने भी मेले में पहुंचकर स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने से देश आत्मनिर्भर बनेगा। मेले में रेशम विभाग के स्टाल पर प्राकृतिक रेशम को देखकर लोग सामान की खरीदारी की। साथ ही महिलाओं की ओर से लगाए गए आर्टिफिशियल ज्वैलरी के स्टाल पर भी खासी भीड़ रही।
मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करना है। इससे उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।दस दिवसीय स्वदेशी में जनपद की ओडीओपी उत्पाद काष्ठ कला एवं हौजरी उद्योगों के भी स्टॉल लगे हैं। मेले में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, डूडा, यूपीनेडा विभाग, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों के स्टाल भी आकर्षण के केंद्र है। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।