{"_id":"638cde13eb81ee56d927117a","slug":"there-was-chaos-in-village-jandheri-on-two-deaths-mourning-spread-in-the-village-saharanpur-news-mrt6163807138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं लगाया था हेलमेट, एयरफोर्स की बताई जा रही बुलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं लगाया था हेलमेट, एयरफोर्स की बताई जा रही बुलेरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह रोड सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमजदा परिजन
- फोटो : SAHARANPUR
दो मोतों पर गांव जंधेड़ी में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
सहारनपुर। गंगोह रोड पर हादसे में बाइक सवार राधे, उसकी पत्नी सपना और बहन संगीता की बोलेरो कार की टक्कर से मौत हो गई, लेकिन राधे ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
वहीं, तीनों की मौत से गांव जंधेड़ी में कोहराम मचा है। तीनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।
जिस बुलेरो से टक्कर हुई है, वह एयरफोर्स की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस पर स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। चालक के शराब के नशे में होने की की पुष्टि के लिए पुलिस उसका मेडिकल करा रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक नशे में नहीं था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
इस हादसे में बोलेरो कार चालक की लापरवाही बताई जा रही है। वहीं, राधे भी पत्नी व बहन सहित दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार था। तीनों के सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। इन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रहा था। अगर हेलमेट लगाया होता था तो शायद इनमें से राधे की जान बच जाती।
विज्ञापन
1324 सड़क हादसे, 998 घायल, 256 की मौत
इस वर्ष हुए 1324 सड़क हादसे, जिनमें 998 घायल और 256 की मौत हुई है। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जागरूकता अभियान चलने के बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिसकी वजह दुर्घटना होती है।
कम नहीं हो रही लापरवाही
नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया गया। इस माह यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। एक बाइक पर तीन-तीन सवारी बैठाकर सफर किया जा रहा है।
बुलेरो कार से टक्कर होने पर बाइक सवार दंपती सहित तीन की जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी