{"_id":"66a8155039b5b2854304ec54","slug":"there-was-a-surge-in-shakambhari-khol-devotees-were-prevented-from-going-for-aarti-darshan-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128453-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया उफान, श्रद्धालुओं को आरती दर्शन में जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया उफान, श्रद्धालुओं को आरती दर्शन में जाने से रोका
Tue, 30 Jul 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी। शिवालिक पहाड़ियों में बारिश होने के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की नदी में भारी बाढ़ आ गई।हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूर्व में ही खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को आरती दर्शन में जाने से रोक दिया गया था।
सोमवार को शाम छह बजे के लगभग सिद्धपीठ की शिवालिक पहाड़ियों में बादल छाए हुए थे। मौसम खराब था जिसे देखते हुए रक्तदंतिका मंदिर पर बनी बाढ़ चौकी से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एनाउंसमेंट करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आरती दर्शन में जाने से पूर्व भूरादेव पर ही रोक लिया था। शाम सात बजे सिद्धपीठ स्थित खोल (नदी) में अचानक से पानी का उफान आ गया। हालांकि इससे पहले ही सिद्धपीठ से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया था।