फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a lot of shopping for Eid, 100 crore business was done

ईद को लेकर हुई खूब खरीदारी, हुआ 100 करोड़ कारोबार

Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of shopping for Eid, 100 crore business was done
ईद पर नक्खासा बाजार में चूडिया पहनती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ईद की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक होने के साथ खूब खरीदारी हुई। बाजार रविवार और सोमवार को पूरी रात खुले रहे। सुबह चार बजे तक लोगों ने कपड़ों, खाने-पीने की वस्तुएं, सजावट का सामान, महिलाओं ने कपड़ों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन और सोने-चांदी के जेवरात भी खरीदे। व्यापारियों का अनुमान है कि बीते दो दिनों में 100 करोड़ के करीब कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

शहर में नेहरू मार्केट, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, कोर्ट रोड, पुल कंबोहान, चिलकाना रोड, पुरानी मंडी, गुच्छा मार्केट और हिरनमारान में पूरी रात बाजार खुले रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने सूती कुर्ता पायजामा, टोपियां, युवाओं ने जींस और टी-शर्ट आदि की खरीदारी की। इसके साथ ही शीर के लिए भारी मात्रा में दूूध और मेवों की बिक्री हुई। महिलाओं ने रंग-बिरंगी चूड़ियां, लिपिस्टक, नेल पेंट्स और सूती व सिल्क वाली सूट तथा साड़ियों की खरीदारी की। ईद को लेकर बाजारों में पूरी रात रौनक रही। नसीम अहमद, शाहनजर, आदिल खान, व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग और गुरमेहर सिंह का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक ईद को लेकर बीते दो दिनों में जिले भर में 100 करोड़ करीब कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दो वर्ष रहीं बंदिशें, इस बार भारी उत्साह
ईद पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते दो साल में मुस्लिम समाज के लोगों ने बंदिशों के बीच ईद का पर्व मनाया था। क्योंकि, लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार भी बंद रहे थे। ऐसे में इस बार ईद को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
मंगलवार को ईद के साथ ही अक्षय तृतीय पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सनातन धर्म में सोना और बर्तन खरीदाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लोग दुपहिया और चौपहिया वाहन भी खरीदते हैं। ऑटो मोबाइल कारोबारी निपुुण जैन, अजय वर्मा और सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल का कहना है कि अक्षय तृतीय पर बंपर कारोबार होने की उम्मीद है।

नक्खासा बाजार में ईद पर खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़

नक्खासा बाजार में ईद पर खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

श्रीराम चौक पर ईद की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग

श्रीराम चौक पर ईद की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में ईद की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग

नेहरू मार्केट में ईद की खरीदारी करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed