फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a lot of fanfare on Diwali

दीपावली पर जमकर हुआ धूम-धड़ाका

Tue, 25 Oct 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of fanfare on Diwali
सहारनपुर में दीपावली पर आसमान में हुई रंगबिरंगी अतिशबाजी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी की। घरों और मंदिरों में श्रद्धा भाव से पूजन किया गया। दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

दीपावली की शाम लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा अर्चना की। शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री साईं धाम, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दीप जलाए और देवी-देवताओं की आराधना की। इसके पश्चात जमकर आतिशबाजी की गई। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक लोगों ने खूब आतिशबाजी की और पर्व की खुशियां बांटी।
विज्ञापन

एक दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामना दी
दीपावली की रात पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने के साथ गिफ्ट दिए। रात में शहर की सड़कों पर रौनक रही। सांसद, विधायकों सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के घरों पर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में चलाई 50 करोड़ की आतिशबाजी
सहारनपुर। दीपावली की रात लोगों ने खूब आतिशबाजी की। पूरे जनपद में शाम सात बजे से लेकर रात के दो से तीन बजे तक लोग आतिशबाजी करते रहे। पटाखा कारोबारी संजीव मित्तल और इसरार अहमद ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक जिले मेें करीब 50 करोड़ रुपये की आतिशबाजी की गई है। लोगों ने 15 दिन पूर्व ही पटाखों की खरीदारी शुरू कर दी थी।

पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दीपावली की रात महानगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। घंटाघर, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड, देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक, नेहरू मार्केट, दिल्ली रोड सहित अनेक इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इसके साथ थाना पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करती रही।

रामनगर में अनार चलाती युवती

रामनगर में अनार चलाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

दीपावली पर अतिशबाजी करता परिवार

दीपावली पर अतिशबाजी करता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दीपावली पर अतिशबाजी करते लोग

सहारनपुर में दीपावली पर अतिशबाजी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

दीपावली पर अतिशबाजी करता परिवार

दीपावली पर अतिशबाजी करता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed