{"_id":"67801f215e1bf984c40dacdd","slug":"there-are-9935-waqf-properties-in-the-district-verification-has-started-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-140058-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले में 9935 वक्फ संपत्तियां, सत्यापन हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले में 9935 वक्फ संपत्तियां, सत्यापन हुआ शुरू
Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वक्फ संपत्तियों को लेकर शासन की गंभीरता के बाद स्थानीय जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में वक्फ की करीब 9935 संपत्तियां हैं, जो सभी तहसीलों में हैं। इसमें 9812 सुन्नी और अन्य शिया वक्फ बोर्ड की संपत्ति शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सत्यापन की कवायद शुरू हो गई है। इसमें 4500 संपत्तियों के दस्तावेज उर्दू में लिखे होने के कारण उनका अनुवाद कराया जा रहा है। दरअसल, जिले में करीब 9935 वक्फ की संपत्तियां हैं। इनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड दोनों की संपत्तियां हैं, जिसमें जमीन, मकान और दुकान आदि शामिल हैं। वक्फ की सबसे अधिक संपत्तियां सदर तहसील और सबसे कम बेहट तहसील में स्थित हैं।
वक्फ बोर्ड की संपत्तियां को लेकर देश भर में माहौल गर्म है। इसके चलते प्रदेश के सभी जनपदाें में वक्फ की संपत्तियों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में 20 जनवरी को होने वाली संयुक्त संसदीय समिति की बैठक से पहले सत्यापन कर इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी। इसे लेकर शासन और प्रशासन काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
वक्फ की संपत्तियां और उनके रकबे का सत्यापन किया जाना है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि किसी वक्फ संपत्ति की आड़ में अवैध कब्जा तो नहीं है।