फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft worth lakhs in three houses, challenge to police

Saharanpur News: तीन मकानों में लाखों की चोरी, पुलिस को दी चुनौती

Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in three houses, challenge to police
सहारनपुर के गांव सड़क दूधली में मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान
पुंवारका/सहारनपुर। सर्द मौसम होते ही बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। देहरादून रोड स्थित गांव सड़क दूधली में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को खंगाल दिया। चोर नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी भी चेक किए।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी शहजादी पत्नी सोबान शुक्रवार की रात घर का ताला लगाकर गांव में ही अपने मायके चली गई थी। रात में किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव में ही शबाना के मकान को निशाना बनाया। शबाना की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए परिजन शाम के समय घर पर ताला लगाकर शबाना को अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए। इसके पश्चात चोर अनीता के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों और अलमारी के ताले भी तोड़ दिए। चोर पांच हजार की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने गांव में पहुंचकर तीनों मकान की जांच की। इसके साथ ही घटना के संबंध में लोगों से जानकारी हासिल की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी। इंस्पेक्टर सनुज यादव ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक सकुशल मिला
पुवांरका। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी विकास कुमार (19) पुत्र मदन लाल शनिवार को परिजनों को सकुशल मिल गया। शुक्रवार को विकास घर से दवाई लेने गया था, जिसके बाद से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को गांव मोहद्दीनपुर में खेत में युवक को किसानों ने पड़ा देखा। इसके पश्चात उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और विकास को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि विकास की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed