{"_id":"6a03812f69f4955a66062ed4","slug":"theft-worth-lakhs-in-closed-house-and-shop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175324-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बंद मकान और दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बंद मकान और दुकान में लाखों की चोरी
Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर भादो में दुकान और उससे सटे घर में घुस कर चोरों ने दस हजार की नगदी तथा सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने घर के सामान में तोड़फोड़ भी की और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी फैसल आलम का फतेहपुर में देहरादून रोड पर मकान है। सामने दुकान है और पीछे उसने आवास बना रखा है। थाने में दी तहरीर में फैसल ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे वह दुकान बंद करके गांव चला गया था। मंगलवार सुबह सात बजे जब उसने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में गया तो वहां भी सामान में तोड़ फोड़ की गई थी। एलईडी तक चोरों ने तोड़ दी। पीड़ित ने बताया कि चोर दस हजार रुपये की नगदी, पत्नी के सोने के जेवर, गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उधर जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। फिर भी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरोें को खंगाला जा रहा है।