{"_id":"61c764ab2bf92073f33d6958","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-the-shop-near-the-police-post-saharanpur-news-mrt570710576","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी नजदीक दुकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी नजदीक दुकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर दुकान में चोरी के बाद जमा लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हसनपुर पुलिस चौकी के नजदीक चोरों ने भाजपा नेता की पशु आहार के सामान की दुकान को निशाना बनाया। शटर के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखी 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों ने पकड़ने की कोशिश कर रही है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर निवासी आशीष अग्रवाल भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। दिल्ली रोड पर हसनपुर चौकी नजदीक उनकी पशु आहार के सामान की दुकान है। शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि दुकान के शटर के ताले टूटे पड़े हैं। पता लगते ही वह मौके पर पहुंचे और देखा की दुकान में सामान भी बिखरा पड़ा है। चोर गल्ले में रखी करीब 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर दुकान के ताले तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।