{"_id":"62e96c8e072f980166032352","slug":"the-youth-who-went-to-collect-grass-on-the-island-of-yamuna-river-went-missing-saharanpur-news-mrt599453759","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी के टापू पर घास लेने गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी के टापू पर घास लेने गया युवक लापता
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सोमवार शाम यमुना नदी के बीच बने टापू पर घास लेने गया 30 वर्षीय युवक लापता हो गया। 24 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजन अनिष्ट की आशंका से परेशान हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है।
शाहजहांपुर पुलिस चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह यादव ने बताया कि ग्राम शाहजहांपुर का निवासी युवक प्रवीण (30) पुत्र सतपाल सोमवार शाम को यमुना नदी के बीच में बने एक टापू पर घास लेने तथा सब्जियों की तुड़ाई करने के लिए गया हुआ था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रात में भी खोजी अभियान चलाया तथा युवक की तलाश की। मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने आसपास के गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में युवक की तलाश कराई।
वहीं यमुना नदी के बीच जंगली इलाके में लोगों के साथ खोजबीन की, परंतु युवक का पता नहीं चला। युवक की तलाश में परिजन यमुना नदी के किनारे भटक रहे हैं। अनिष्ट की आशंका में उनका रो-रो कर बुरा हाल है।