फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man died in suspicious circumstances

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 13 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की अमरदीप कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ पति को मारने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अमरदीप कॉलोनी निवासी एक युवक की शादी सरसावा निवासी युवती के साथ हुई थी। इन दिनों युवक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदी हो चुका था। उसकी पत्नी भी दस माह से मायके में रह रही है। दो दिन पूर्व युवक घर में सीढ़ियों से गिर गया था, जिसका परिजन उपचार करा रहे थे। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसका पता लगने पर पत्नी ससुराल पहुंच और सास व अन्य ससुरालियों पर पति को मारने का आरोप लगाया। पता लगने पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में मृतक की पत्नी ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और न ही तहरीर दी। मृतक की पत्नी व परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि युवक बीमार था, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी ने कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed