{"_id":"5f6100988ebc3e57bc164eae","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-saharanpur-news-mrt501476383","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच शुरू
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पीकी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घर से गया था। बाद में बेसुध हालत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीकी गांव निवासी 20 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार को सोमवार रात जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उसकी जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह राज मिस्त्री का काम करता था। अक्षय कुमार के भाई शुभम और अन्य परिजनों ने बताया सोमवार को उसका एक दोस्त साथ में ले गया । इसके बाद अक्षय घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। बाद में गांव के पास ही खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने अक्षय के बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना दी। बराबर में ही एक बाइक और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल मिली। बाद में उसे ग्रामीण घर लेकर पहुंचे। बाद में उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने आशंका जताई कि अक्षय को कोल्ड ड्रिंक या शराब में कोई जहरीला पदार्थ दिया है। इसकी जांच की जाए। देहात कोतवाली इंचार्ज ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसकी जांच कराई जाएगी।