{"_id":"619be32f3119d05a2a327128","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-on-the-ambala-track-saharanpur-news-mrt565833458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला ट्रैक पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला ट्रैक पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रेल मार्ग पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक मानसिक रूप से बीमार था। वहीं, इसी रेल मार्ग पर किसी युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा।
सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया थाना सरसावा निवासी विकास (20) का शव रविवार की रात में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव भऊपुर के पास रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इसके चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। वहीं, अंबाला रेलवे ट्रैक पर मेला गुघाल पुल के पास रविवार की रात एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई हैं। वहीं, हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की लाइन पर भी पुलिस जांच कर रही है।
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने गांव भऊपुर की पुलिया के पास से मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया आरोपी परवेज निवासी खानपुर गुर्जर कोतवाली गंगोह के पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।