{"_id":"571922444f1c1b087a8b4a4b","slug":"the-young-man-arrived-at-the-office-of-the-company-to-finance-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर आत्मदाह करने पहुंचा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर आत्मदाह करने पहुंचा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में एक कंपनी ने गांव जंधेड़ा के युवक को पांच लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर उससे हजारों रुपये ऐंठ लि। अब कंपनी के कर्मचारी उससे सीधे मुंह बात करने तक को तैयार नहीं हैं।
इससे क्षुब्ध युवक बृहस्पतिवार को कंपनी के दफ्तर पर आत्मदाह करने पहुंच गया। लोगों ने समझाने के बाद उसने सीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी देवी सिंह ने बताया कि करीब चार महीने पहले एक युवक उसे मिला था, जो खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहा था। उसने दसवीं की मार्कशीट के आधार पर पांच लाख और 12वीं की मार्कशीट के आधार पर दस लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही थी।
उसे रुपयों की जरूरत थी तो वह पांच लाख के लोन के लिए तैयार हो गया। इसके बाद कर्मचारी ने बाकायदा देवी सिंह को अपने कोर्ट रोड स्थित ऑफिस पर बुलाया। जहां फाइल तैयार करने के नाम पर देवी सिंह से 3100 रुपये तथा लोन पास कराने के नाम पर 17 हजार रुपये अलग से मांगे।
विज्ञापन
दस हजार उसने एडवांस दे दिए थे और बाकी सात हजार लोन पास होने के बाद देने का वादा किया था। कर्मचारी ने 15 दिन के भीतर लोन पास हो जाने की बात कही थी। आरोप है कि चार महीने बीत चुके हैं, मगर लोन पास नहीं हो सका है।
जब भी वह कंपनी के ऑफिस जाता है तो वहां से उसके कागज पूरे न होने की बात कहकर उसे भगा दिया जाता है। साथ ही कंपनी उसके रुपये भी नहीं लौटा रही है। देवी सिंह ने बृहस्पतिवार को सीओ द्वितीय अमित नागर से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
इतना ही नहीं, वह बृहस्पतिवार को कंपनी के ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने के लिए अपने थैले में मिट्टी के तेल से भरी बोतल भी लेकर पहुंचा था, जिसे कुछ लोगों ने समझाकर पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी।