{"_id":"574b2fc04f1c1b3f3f108d5e","slug":"the-wounded-prisoner-died-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घायल बंदी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घायल बंदी ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जेल
सहारनपुर जिला जेल में बंद एक बंदी रविवार को संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन बंदी की मौत की वजह पेड़ का एक हिस्सा उसके ऊपर गिरना बता रहा है। मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गंगोह निवासी पप्पू उर्फ रविंद्र (45) को धारा 406 और 411 में फरवरी में जेल भेजा गया था। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। साथ ही जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बंदी के सिर में चोट कैसे आई।
विज्ञापन
यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। हालांकि प्रशासन मौत की वजह पेड़ का लक्कड़ सिर के ऊपर गिरना बता रहा है।