फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The women of Nakud assembly topped the voting

मतदान में अव्वल रहीं नकुड विधानसभा की महिलाएं

Wed, 16 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The women of Nakud assembly topped the voting
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागेदारी की है। जनपद में पुरुषों ने जहां 72.23 प्रतिशत मतदान किया, वहीं 70.49 प्रतिशत महिलाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद की 1218857 महिला मतदाताओं में से 859160 ने मतदान किया। इसमें नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता अव्वल रहीं।
विज्ञापन

जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर सोमवार को 71.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें आधी आबादी ने भी खासी भूमिका अदा की। बेहट विधानसभा सीट पर जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.61 रहा, वहीं महिलाओं का वोट प्रतिशत भी 75.37 रहा। नकुड़ में 75.91 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले जबकि 75.67 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सहारनपुर नगर में वोट डालने वाले पुरुष 67.87 प्रतिशत रहे। वहीं मताधिकार करने वाली महिलाएं 63.72 रहीं। सहारनपुर देहात में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.06 रहा जबकि महिलाओं का प्रतिशत 71.61 रहा। देवबंद विधानसभा सीट पर 69.95 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया वहीं 68.61 प्रतिशत मतदान महिलाओं ने किया। रामपुर मनिहारान में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 72.53 रहा, जबकि यहां पर 70.80 महिलाओं ने मतदान किया। गंगोह विधानसभा सीट पर 70.74 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया तो 69.16 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान में पीछे रहे मंगलामुखी
विधानसभा चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में मंगलामुखी ने रूचि नहीं दिखाई। जिले के 127 मंगलामुखी मतदाताओं में से मात्र 18 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। बेहट के 13 में से एक, सहारनपुर नगर में 56 में से मात्र नौ, सहारनपुर में 11 में से एक, देवबंद में 15 में से तीन, रामपुर मनिहारान में आठ में से तीन और गंगोह के 17 में से एक ने मतदान किया। जबकि नकुड़ के सात मंगलामुखी मतदाताओं में किसी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में महिलाओं का मतदान
विधानसभा मतदान प्रतिशत
बेहट 133348 75.37
नकुड़ 127238 75.67
सहारनपुर नगर 134204 63.72
सहारनपुर देहात 120917 71.61
देवबंद 111070 68.61
रामपुर मनिहारान 107108 70.80
गंगोह 125275 69.16
योग 859160 70.49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed