{"_id":"61d3342112381363053f15d1","slug":"the-woman-was-shot-during-the-altercation-saharanpur-news-mrt571956114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बीच दो युवकों ने महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बीच दो युवकों ने महिला को मारी गोली
विज्ञापन
सरसावा। थाना क्षेत्र के ग्राम मंधोर में रविवार रात दो युवकों के बीच सुलह कराने आई महिला को एक युवक ने गोली मार दी। गोली महिला की टांग चीरती हुई निकल गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
सरसावा थाना क्षेत्र की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंधोर में रविवार रात्रि करीब नौ बजे दो युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला सविता पत्नी बबलू निवासी मंधोर ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ के पुत्र अनुज के साथ गांव के ही दो युवक अकारण बहस कर रहे थे। वह आरोपियों को रोकते हुए अनुज को घर ले जाने लगी। इस पर आरोपी युवकों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसकी टांग चीरती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर रात में ही मोनू तथा गौरव राणा निवासीगण मंधोर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू तथा भागने के लिए इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।