{"_id":"60ba3ea4de5de86819505981","slug":"the-woman-has-murdered-by-in-lwas-for-dowry-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हत्या: बेटी ने फोन पर बताया, पापा मुझे पीट रहे हैं, ससुराल पहुंचे तो पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए हत्या: बेटी ने फोन पर बताया, पापा मुझे पीट रहे हैं, ससुराल पहुंचे तो पड़ी मिली लाश
Fri, 04 Jun 2021 08:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:42 PM IST
सार
ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर डाली। महिला ने अपने पिता से फोन पर बताया था कि मुझे पीट रहे हैं। लेकिन जब पिता घर पहुंचे तो बेटी की लाश पड़ी मिली। जानें पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। मृतक महिला के पिता ने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के पिता का कहना है कि जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो वह बरामदे में मृत अवस्था में पड़ी थी। ससुराल वाले वहां से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गंगोह के गांव सुखेड़ी निवासी जलेंद्र पुत्र मोहल्लू ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री नेहा का विवाह इसी साल 14 जनवरी को उम्मेदगढ़ निवासी अंकित पुत्र प्रमोद के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति अंकित, ससुर प्रमोद व सास ऊषा ने नेहा पर दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। नेहा के कहने पर उसने उसकी ससुराल वालों को एक लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद भी ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार रात करीब नौ बजे उसकी बेटी का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन सुनने के बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसकी बेटी घर के बरामदे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। जबकि उसकी ससुराल के सभी लोग वहां से फरार थे।
विज्ञापन
सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।