फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The water will not come in Minor boycott

माइनर में पानी नहीं आया तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
The water will not come in Minor boycott
माइनर में पानी नहीं आने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में पिछले एक वर्ष से माइनर में पानी नहीं आने से गुस्साए दुगचाड़ा गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पानी नहीं मिला तो विस चुनाव का बहिष्कर करेंगे। 
विज्ञापन


शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण लोग इस अभियान को दरकिनार कर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दुगचाड़ा गांव के लोगों ने सूखे माइनर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। प्रधान शिवकुमार व अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले करीब एक वर्ष से माइनर में पानी नहीं है जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तमाम अधिकारियों के यहां हाजिरी लगाकर खेती में हो रहे नुकसान के बारे में बता रहे हैं, लेकिन अधिकारी हर बार उनकी शिकायत को अनसुनी कर देते हैं। आरोप है कि राजनीतिक दलों के लोग चुनाव के वक्त बड़े बड़े वादे करके वोट लेते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं से मुंह फेर लेते हैं।  


इसलिए उन्होंने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने वोट मांगने आने वाले किसी भी नेता को गांव में न घुसने दिए जाने तथा पोलिंग स्टेशन न बनने दिए जाने की चेतावनी दी है। रफल सिंह, पहल सिंह, सुखबीर सिंह, प्रविंद्र, मोहकम सिंह, मदन प्रधान, अभिषेक सिंह, पंकज कुमार, ईश्वर पाल, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed