{"_id":"6112c0d78ebc3ef44f3a292a","slug":"the-water-that-came-in-the-shakambhari-shell-stopped-the-path-of-the-devotees-saharanpur-news-mrt551334836","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने खतरा: शाकंभरी खोल में फिर आया बारिश का पानी, श्रद्धालुओं का रास्ता रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने खतरा: शाकंभरी खोल में फिर आया बारिश का पानी, श्रद्धालुओं का रास्ता रुका
Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
सार
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के बरसाती खोल में पानी आ जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक पानी के रुकने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
भूरा देव पर पानी उतरने का इंतजार करते श्रद्वालु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के बरसाती खोल में पानी आ जाने से सिद्धपीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को घंटों तक पानी के रुकने का इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच पाए।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग शिवालिक पहाड़ियों एवं शाकंभरी देवी में अचानक बादल आए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। हालांकि मैदानी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। एक घंटे बाद ही शाकंभरी खोल में पानी आ गया। पानी आ जाने पर सिद्धपीठ को जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रुकना पड़ा। बरसाती खोल में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु सिद्धपीठ तक पहुंच पाए। हालांकि खोल में आए पानी से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन