{"_id":"60a401af8ebc3e25fc25e632","slug":"the-use-of-plastic-foil-to-protect-wheat-from-rain-saharanpur-news-mrt5387760141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में सरकारी केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं को बरसात से बचाव को लेकर चिंता बन गई है। क्योंकि बहुत से केंद्र ऐसे हैं, जहां पर गेहूं को खुले आसमान में रखा हुआ है, बरसात से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। ऐसे मेें गेहूं बर्बाद होने का खतरा है। हालांकि विभागीय दावे हैं कि प्रत्येक केंद्र पर गेहूं को बरसात से बचाव के लिए प्लास्टिक पन्नी और तिरपाल की व्यवस्था है।
जनपद सहारनपुर में सरकारी केंद्रों पर गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। अब खरीदे गए 60988 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 85 प्रतिशत को सरकारी गोदामों में भिजवाया जा चुका है। करीब 15 प्रतिशत गेहूं अभी भी क्रय केंद्रों पर है।
अब तक खरीदे गए सरकारी गेहूं में से 85 प्रतिशत की डिलीवरी गोदामों में करा दी गई है। अब तक 60988 मीट्रिक टन गेहूूं की खरीद हुई है। इसमें से 52000 से अधिक गेहूं को गोदामों में भिजवाया जा चुका है। प्रत्येक क्रय केंद्र पर तिरपाल और पन्नी आदि की व्यवस्था है। गेहूूं को भीगने नहीं दिया जाएगा। - प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
गोदाम एवं टीन शेड का सहारा
देवबंद मंडी समिति के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसी ने अभी तक 3183 क्विंटल गेहूं की खरीद की है । गेहूं का उठान भी तेजी से हुआ है। फिलहाल मंडी में दो ट्रक के करीब गेहूं के बोरे रखे हुए हैं। गेहूं को बारिश से बचाव के लिए गोदाम और टीन शेड बने हुए हैं। साथ ही तिरपाल की व्यवस्था भी है ।
प्लास्टिक की पन्नी, तिरपाल पर्याप्त
रामपुर मनिहारान। सरकारी क्रय केंद्र पर खुले आसमान के नीचे बड़ी मात्रा में गेहूं की बोरियां रखी हैं। वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक इरफान अहमद ने बताया कि गेहूं को बारिश से बचाने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन हैं। बारिश होने पर गेहूं की बोरियों के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी और तिरपाल डालकर गेहूं को भीगने से बचाया जाएगा।