फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The union of soul and divine Shri Krishna Maharas: Radhika

आत्मा और परमात्मा का मिलन श्रीकृष्ण महारास: राधिका

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The union of soul and divine Shri Krishna Maharas: Radhika
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करती देवी राधिका - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में देवी राधिका श्रीजी ने कहा कि श्री कृष्ण महारास आत्मा और परमात्मा का मिलन है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कथा में देवी राधिका श्रीजी ने कहा कि श्री कृष्ण में सृष्टि का समस्त आकर्षण समाहित है। आत्मा के स्वामी परमात्मा श्री कृष्ण ही है। गोपी स्वरूप महान भक्त है, जिन्होंने पूर्व जन्म में अखंड तप कर श्री कृष्ण के अवतार में उनकी बाल लीलाओं में उनका संग रहने का आशीर्वाद मांगा था। इसीलिए भगवान श्री कृष्ण ने मात्र सात वर्ष की आयु में महारास लीला गोपियों के संग में निधिवन में रचाकर उन्हें आत्मा और परमात्मा का ब्रह्म ज्ञान देकर मुक्ति प्रदान की। इसलिए आत्मा और परमात्मा का मिलन महारास है, जो जीव परमात्मा की भक्ति में अपने जीवन को समर्पित कर देता है, उसे समस्त कर्म बंधनों से मुक्त कर परमात्मा अपने ब्रह्म भाव समाहित कर मोक्ष प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज, ज्ञानेंद्र पुंडीर, अनिल चौहान, अरुण स्वामी, पंडित योगेश तिवारी, पंडित श्याम शर्मा, पंडित सोनू शर्मा, पंडित अभिषेक शर्मा, वर्षा किरण, बबली, संगीता, प्रभा, करुणा, गीता अंजना, सुचेता, उमा मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लेते श्रोता

राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लेते श्रोता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed