{"_id":"6757d6873d4c6b7fa90c35b8","slug":"the-tyre-burning-plant-has-been-shut-down-notices-are-being-prepared-for-two-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-137878-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टायर जलाने वाले प्लांट को बंद कराया, दो को नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टायर जलाने वाले प्लांट को बंद कराया, दो को नोटिस की तैयारी
Tue, 10 Dec 2024 11:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के शकलापुरी मार्ग पर टायर गलाने वाली इकाई की जांच करती प्रदूषण बोर्ड की टीम।स्त्रोत वि
सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने चोरी-छिपे टायर से तेल निकालने के प्लांट को बंद कराया, साथ ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन नहीं करने पर दो प्लांट को नोटिस जारी करने की संस्तुति बोर्ड से की।
महानगर से सटे शकलापुरी क्षेत्र में पुराने टायर से तेल निकालने के कई प्लांट संचालित हैं। शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्लांटों पर छापा मारा। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी-छिपे टायर से तेल निकालने वाले एक प्लांट को बंद करा दिया गया है, जबकि दो प्लांट ऐसे मिले, जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन नहीं कर रहे थे। यानी इनकी वजह से क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैल रहा था। इनको नोटिस जारी करने की संस्तुति बोर्ड से की गई है।
इसी प्रकार गोपाली में भी टायर से तेल निकालने का प्लांट संचालित था, जिसको नोटिस जारी करने की संस्तुति पूर्व में बोर्ड से की गई थी। इसको बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति या नियमों का पालन नहीं करने वाले जो भी उद्योग संचालित हैं उनको चिह्नित किया जा रहा है।