फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The truck crushed the woman's death, jam in protest

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, विरोध में जाम

Sat, 16 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 16 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed the woman's death, jam in protest
पति और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर मायके आ रही महिला को एक ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति और बच्चे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने जमकर अभद्रता की। जिसके चलते पुलिस को लाठियां फटकार कर जाम खुलवाना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मटकोटा निवासी बिलकिस उर्फ बबली (35) नागल थानाक्षेत्र के गांव सोहनचिडा में ब्याही हुई है। शुक्रवार को वह पति मुनीर और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर मायके आ रही थी। दोपहर करीब एक बजे वह साखन खुर्द गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आए बजरी से भरे ट्रक ने मुनीर की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण बिलकिस नीचे गिर गई जिसे ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी जैसे ही ससुराल और मायके के लोगों को लगी तो भारी संख्या में भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई और हाईवे पर जाम लगा दिया।

इस दौरान सीओ सुरेशपाल सिंह, इंस्पेक्टर विजय प्रकाश भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करनी शुरु कर दी। जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 40 मिनट बाद पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी।

इंस्पेक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में मृतका के ससुर असलम ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बुग्गी से कुचलकर मासूम की मौत
थाना देहात  कोतवाली क्षेत्र की दानिश कालोनी में घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे  की ईंटो से लदी झोटाबुग्गी तले कुचले जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। बुग्गी  चलाने वाला भी 10 वर्षीय बालक था।

थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कालोनी का निवासी तौफीक मजदूरी करता है। जिसका दो वर्षीय पुत्र कासिफ शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से  गुजरती ईंटों से लदी बुग्गी की चपेट में आने से कासिफ की मौके पर ही मौत हो गयी।


मौके पर भीड़ जमा हो गयी। मृतक बच्चे के परिजनों के मुताबिक ईंटों से लदी बुग्गी चलाने वाला गांव ढमौला निवासी 10 वर्षीय बालक था। मृतक के परिजन और कॉलोनीवासी जब आरोपी बालक के घर पहुंचे तब तक आरोपी को लेकर उसके परिजन अपने घर में ताले लगाकर फरार हो चुके थे।


इससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ गया, वे मृतक बच्चे के परिजनों को साथ लेकर देहात कोतवाली पहुंचे। देर शाम तक मृतक के परिजन और दर्जनों कॉलोनीवासी देहात कोतवाली में जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed