फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The threat of flood loomed in the villages on the banks of Yamuna

Saharanpur News: यमुना के तटवर्ती गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Mon, 10 Jul 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The threat of flood loomed in the villages on the banks of Yamuna
नकुड़। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना नदी ने रौद्र रूप ले लिया है। यमुना का पानी उफन कर खादर क्षेत्र के जंगल में घुस गया है। वहीं यमुना नदी के तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यमुना नदी का पानी यमुना के तटवर्ती गांव रानीपुर, नसरुल्लागढ़, बाधी, फतेहपुर, टाबर, नाहरमाजरा, धुंधामाजरा, नारायणपुर, सहसपुर जट्ट आदि एक दर्जन से अधिक गांवों के जंगल में घुसना शुरू हो गया है। गांव नसरुल्लागढ़ के पूर्व प्रधान सतपाल सैनी, भाकियू नेता प्रदीप ठाकुर, रानीपुर के देवीसिंह, सहसपुर के संजीव प्रधान व बाधी के जोनी आदि ने बताया कि यमुना का पानी लगातार खेतों से आबादी की ओर बढ़ता जा रहा है। इससे यमुना खादर के एक दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि अभी तक खतरे वाली कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन लगातार पैनी नजर बनाये हुए है। हल्का लेखपालों से समय-समय पर रिपोर्ट ली जा रही है और ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed